हर चुनौती से जीत सकता है मनुष्य, बस ये एक चीज हमेशा रखे याद

आचार्य चाणक्य की नीतियां और विचार भले ही आपको थोड़े कठोर लगे लेकिन ये कठोरता ही जीवन की सच्चाई है। हम लोग भागदौड़ भरी जिंदगी में इन विचारों को भले ही नजरअंदाज कर दें लेकिन ये वचन जीवन की हर कसौटी पर आपकी मदद करेंगे। आचार्य चाणक्य के इन्हीं विचारों में से आज हम एक और विचार का विश्लेषण करेंगे। आज का विचार चुनौतियों पर आधारित है।

‘चुनौतियां तुम्हारे सामने बदल बदल कर आएंगी। अगर तुम्हे अपना लक्ष्य याद है…हर चुनौती, हर परीक्षा तुम्हें कुछ ना कुछ सिखाएगी।’ आचार्य चाणक्य

आचार्य चाणक्य के इस कथन का अर्थ है कि मनुष्य को असल जिंदगी में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि कोई भी ऐसा व्यक्ति नहीं है जिसे इसका सामना ना करना पड़े। ये चुनौतियां अपना रूप बदलकर भी आपके सामने आ सकती हैं। बस आपको इस बात का ध्यान रखना है कि आपका लक्ष्य क्या है। अगर आपने ऐसा कर लिया तो आप हर चुनौती का डटकर सामना कर सकते हैं।

अक्सर ऐसा होता है कि लोग चुनौतियों का सामना करने से डर जाते हैं। उन्हें लगता है कि वो इस चुनौती का सामना नहीं कर पाएंगे। कुछ लोग चुनौती के सामने आते ही उसके सामने हथियार डाल देते हैं और अपनी हार स्वीकार कर लेते हैं। ऐसे में आचार्य चाणक्य का कहना है कि किसी भी परिस्थिति में मनुष्य को बिना लड़े अपनी हार स्वीकार नहीं करनी चाहिए। मनुष्य को हमेशा चुनौतियों का मुकाबला करना चाहिए। आपको उस वक्त बस ये याद रखना चाहिए कि आपका लक्ष्य क्या है।

हर मनुष्य को इस तरह के स्वभाव वाले व्यक्ति से कर लेना चाहिए किनारा, वरना रोते हुए बीतेगी जिंदगी
अगर आप अपने लक्ष्य को दिमाग में रखेंगे तो हर चुनौती का सामना कर उसमें सफल होंगे। इसके साथ ही आपको हर चुनौती कुछ ना कुछ सीख देकर जरूर जाएगी। इसी वजह से आचार्य चाणक्य ने कहा है कि चुनौतियां तुम्हारे सामने बदल बदल कर आएंगी। अगर तुम्हे अपना लक्ष्य याद है हर चुनौती, हर परीक्षा तुम्हें कुछ ना कुछ सिखाएगी।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *