भारत की पहली महिला जासूस रजनी पंडित धांधली के आरोप में गिरफ्तार
दोअाबा रिपोर्टर/नई दिल्ली (मुकुल शर्मा) ये है भारत की पहली महिला जासूस रजनी पंडित। थाणे पुलिस ने रजनी पंडित को गिरफ्तार कर लिया है। रजनी पर अपने ही क्लाइंट के लिए अवैध रूप से कॉल डिटेल प्राप्त करने के आरोप हैं। CID की बेटी रजनी भारत की पहली महिला जासूस के नाम से प्रसिद्ध रजनी पंडित को अवैध रूप से सोर्सिंग और CDR बेचने के चलते पुलिस ने जासूसों के गिरोह का भंडाफोड़ कर चार लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने जिन चार लोगों को अपने शिकंजे में लिया है उसमें महिला जासूस रजनी भी शामिल हैं। पुलिस ने समरेश झा नाम के एक जासूस को भी गिरफ्तार किया हैष समरेश ने बताया कि वह रजनी के कहने पर कॉल डिटेल्स निकलवाता था और मोटी रकम में इसे बेचते थे। पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक, रजनी ने करीब 5 लोगों के सीडीआर मांगे थे और खरीदे थे। आपको बता दें कि पुलिस ने दो अन्य जासूसों 34 साल के संतोष पंडगले और प्रशांत सोनावाणे को मुंबई से गिरफ्तार किया था।
फिलहाल पुलिस रजनी से पूछताछ कर रही है। जासूसी के हवाले से पता चलता है कि इन्होंने अपने ग्राहकों को एक बड़ी राशि के लिए सीडीआर देने का वादा किया था। पुलिस ने दिल्ली के एक व्यक्ति पर जीरो एफआईआर दर्ज की है जो आरोपियों को लगातार सीडीआर उपलब्ध कराता था। बता दें कि रजनी अब तक 75000 केस सॉल्व कर चुकी हैं और अब तक उन्हें 57 अवॉर्ड मिल चुके हैं। रजनी पंडित देश की पहली फीमेल डिटेक्टिव हैं। वह रजनी पंडित डिटेक्टिव सर्विस के नाम से 25 सालों से डिटेक्टिव एजेंसी संचालित कर रहीं हैं। उनकी टीम में करीब 20 लोग हैं। इन्होंने अपनी एजेन्सी की शुरुआत की थी तो वो केवल 25 साल की थीं।