तिरंगे के रंग में रंगा रेलवे स्टेशन
जालंधर (शौर्य) भारत आज अपना 69वां गणतंत्र दिवस मना रहा हैं। वहीं पंजाब के जालंधर में गणतंत्र दिवस के मौके पर रेलवे स्टेशन के बाहरी हिस्से को तिरंगे के रंगों की एल.ई.डी. लाइटें लगाकर सजाया गया है जोकि एक अलग ही छटा बिखेर रहा है। रंग-बिरंगी लाइटें स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों व राहगीरों को आकर्षित कर रही हैं। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देशों पर फिरोजपुर मंडल के सभी स्टेशनों पर इसी तरह सजावट की गई है।
Share