शिमला में जश्न-ए-गणतंत्र, राज्यपाल ने फहराया तिरंगा

शिमला ( दोअाबा रिपोर्टर ब्यूरो) पूरे देश में 69वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस शानदार तरीके से मनाया गया। गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व राज्यपाल आचार्य देवव्रत मौजूद रहे। सीएम के साथ प्रदेश कैबिनेट के कई मंत्री भी राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस कार्यक्रम पर साथ दिखे। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा झंडा फहराया और परेड की सलामी ली। पुलिस की 25 कंपनियों, होमगार्ड, सेना, स्काउट एंड गाईड, एनसीसी कैडेट्स, स्कूली छात्रों ने ऐतिहासिक रिज मैदान पर मार्च पास्ट किया।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *